बुंदेलखंड में किसानों के साथ आंदोलन, बिजावर विधानसभा क्षेत्र में जिला कांग्रेस छतरपुर के उपाध्यक्ष राजेश सिंह पायक (कुर्रा) का किसानों के हित में संघर्ष का आगाज:

किसानों एवं गरीबों के लिए एक बार नही सो बार गिरफ्तार होने तैयार बोले मैं जनता के दुख दर्द में साथ.!!
ओलावृष्टि में तबाही हुई फसलों का किसानों को मुआवजा दे सरकार राजेश सिंह पायक (कुर्रा) ने दी चेतावनी

छतरपुर :-बुंदेलखंड में किसानों और गरीबों के लिए संघर्ष कर रहे, बिजावर विधानसभा क्षेत्र के दिग्गज नेता, जिला कांग्रेस छतरपुर के उपाध्यक्ष राजेश सिंह पायक (कुर्रा) जन विरोधी नीतियों के खिलाफ जमकर हल्ला बोला l क्षेत्र में गरीबों और किसानों के लिए संघर्ष करने वाले जनसमस्याओं को लेकर राजेश सिंह पायक (कुर्रा) काफी उत्तेजित हैं l ओलावृष्टि में किसानों की कृषि उपज बर्बाद हो गई है, शासन और प्रशासन ओलावृष्टि में तबाही फसलों का मुआवजा तत्काल दे l समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ जिला कांग्रेस छतरपुर के उपाध्यक्ष राजेश सिंह पायक (कुर्रा) सड़कों पर उतर कर प्रशासन की जनविरोधी नीतियों का विरोध करेंगे l किसान नेता राजेश सिंह पायक तहसील बिजावर के सामने 5 से मेला ग्राउंड में धरने पर बैठेंगे l बुंदेलखंड में जिला कांग्रेस छतरपुर के उपाध्यक्ष राजेश सिंह पायक (कुर्रा) द्वारा किसानों की जन समस्याओं को लेकर प्रशासन को ज्ञापन दिया साथ ही बिजावर विधानसभा क्षेत्र में संघर्ष का आगाज किया, किसानों और नौजवानों के साथ धोखा दिया जा रहा है, उन्होंने कहा कि जनता अन्याय को बर्दाश्त नहीं करेंगे, किसानों के लिए एक बार नही सो बार गिरफ्तार होने तैयार हूं l जिला कांग्रेस छतरपुर के उपाध्यक्ष राजेश सिंह पायक (कुर्रा) ने हाथ जोड़कर जनता से कहा की आप लोगों के दुख दर्द में साथ हूं और रहूंगा l कंधे से कंधा मिलाकर आप लोगों के साथ खड़ा हूं l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *