थाना गोयरा पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान ग्राम सिंगारपुर से आरोपी को अवैध हथियार देशी कट्टा, कारतूस सहित किया गिरफ्तार।

छतरपुर पुलिस द्वारा अवैध हथियार के विरुद्ध निरंतर कार्यवाही की जा रही है, अवैध हथियार जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जा रहा है।
हथियारों के स्रोत संबंधी जानकारी एकत्र कर संलिप्त अपराधियों की धर पकड़ की जा रही है। विगत दिनों में छतरपुर जिले में 500 से अधिक आरोपी अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किए गए हैं। जिसमें अवैध हथियार निर्माण फैक्टरियों में छापामार कार्यवाही भी है।

सरबई – थाना गोयरा पुलिस को रात्रि गश्त के दौरान ग्राम सिंगारपुर में अवैध हथियार सहित संदिग्ध की सूचना प्राप्त हुई। पुलिस टीम संबंधित स्थान मवेशियों के बेड़ा के पास पहुंची। पुलिस ने संदेही को पकड़ा। अवैध 315 बोर देशी कट्टा, कारतूस बरामद कर आरोपी को अभिरक्षा में लिया गया।
आरोपी संजय यादव पिता हल्कू यादव निवासी ग्राम सिंगारपुर थाना गोयरा के विरुद्ध आयुध अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ कर विधिवत कार्यवाही की गई।
अभियुक्त को न्यायालय पेश किया जा रहा है।
अवैध हथियार के विरुद्ध कार्यवाही निरंतर जारी है।

उक्त कार्यवाही में एसडीओपी लवकुश नगर श्री नवीन दुबे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गोयरा उप निरीक्षक धर्मेंद्र रोहित, प्रधान आरक्षक प्रहलाद, आरक्षक अनिल मांझी ,संजीव दिवाकर, दीपेश, रवि, प्रकाश एवं पुलिस टीम की भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *