हाथों में तख्तियां लेकर निकाली रैली… कानून वापस लेने की मांग
सरवई. चंदला विधानसभा क्षेत्र के सरवई में सवर्ण समाज के लोगों ने केंद्र सरकार द्वारा लाए गए यूजीसी कानून के विरोध में उप तहसील कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन राष्ट्रपति के नाम तहसील में पदस्थ बाबू को दिया गया, क्योंकि पहले से सूचित होने के बावजूद तहसीलदार उपस्थित नहीं थे।
लोगों ने रामलीला मैदान सरवई में एकत्र होकर हाथों में यूजीसी रोलबैक के बैनर और तख्तियां लेकर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया। रैली मुख्य बाजार, बस स्टैंड, गौरिहार और तिगैला होते हुए रामपुर रोड तक गई। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार पर विरोध जताया और कहा कि यह कानून हिंदुओं को आपस में विभाजित करने वाला है। ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि यदि केंद्र सरकार इस कानून में संशोधन नहीं करती है और इसे वापस नहीं लेती है, तो 1 फरवरी को सरवई क्षेत्र में भारत बंद में सहयोग किया जाएगा।

